कानपुर, जून 13 -- मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के तुतुवापुर निवासी एक युवक ने औरैया निवासी एक व्यक्ति पर जबरन जमीन कब्जा कर प्लाटिंग करने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। वहीं उसने 21 जून तक कब्जा न मिलने पर उसी जगह पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है। यह भी पढ़ें- चकबंदी के दौरान लगाए गए पिलर को उखाड़ा, डीएम से शिकायत शिकायत पत्र की जानकारी संदलपुर क्षेत्र के अमराहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुतुआपुर निवासी नाथूराम ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी जमीन पर काबिज था। कुछ वर्ष पहले तिलक नगर औरैया निवासी सत्यम वाजपेई ने राजाराम का हिस्सा खरीदा था। खरीदने के बाद राजाराम ने उसे अपनी जगह पर कब्जा दे दिया। वहीं आरोप है कि सत्यम वाजपेई ने उस जगह पर कब्जा न करके पीड़ित की जगह पर दबंगई से कब्जा कर लिया, जबकि उसका ...