दरभंगा, फरवरी 4 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर निवासी मो. कैसर खान ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर 2.18 डिस्मल जमीन पर जबरन कब्जा करने और जालसाजी व छल के माध्यम से जमीन बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने बहेड़ा निबंधन कार्यालय में गलत जानकारी देकर फर्जी विक्रय पत्र की रजिस्ट्री कराई। थाना में दर्ज मामले के अनुसार स्थानीय निवासी मुमताज खान, मो. रज्जब अली खान, मो. एहसान अहमद खान, मो. अली खान के अलावा बिरौल थाना क्षेत्र के महमुदा गांव निवासी समीरूद्दीन को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि सभी ने आपसी मिलीभगत से भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर जालसाजी के जरिए उसे बेचने का प्रयास किया। बहेड़ा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की तहकीकात शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.