गोरखपुर, नवम्बर 18 -- गोरखपु, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में फरियादियों को सुनते हुए सख्त लहजे में कहा कि जमीन कब्जा करने वाले भूमाफियाओं से सख्ती से निपटें। इनके साथ किसी भी प्रकार की नरमी न बरतें। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके तत्काल समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं और पारदर्शिता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। सीएम दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर आए हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.