प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- अंतू। थाना क्षेत्र के पूरब गांव निवासी मो. नियाज का पड़ोसी मोबीन से जमीन का विवाद चल रहा है। नियाज ने अपना मकान बनाया है। उस पर कोर्ट से स्थगन आदेश भी है। आरोप है कि उनके मकान के एक कमरे पर उनके पट्टीदार ने कब्जा कर लिया है। वह 20 मार्च को घर में ताला बंद कर परिवार सहित लखनऊ चले गए थे। एक अप्रैल को वह घर वापस आए तो पट्टीदार ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। नियाज और उनकी पत्नी रामाबानों ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों को मारापीटा और उनपर स्कूटी चढ़ा दी। इसमें दंपती घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को मोबीन और नसीम के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...