भदोही, मई 10 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र महथुआ गांव में जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह आरोपितों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। गांव निवासी रविंद्र यादव की पत्नी कलावती देवी ने थाने में तहरीर दिया। कहा कि उनकी जमीन पड़ोसी जबरदस्ती मिट्टी पाटकर कब्जा कर रहे थे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो मारपीट करने पर आमादा हो गए। गाली गलौच देने के साथ ही बेटी एवं मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने जितेंद्र यादव, आशीष यादव, विशाल यादव, अभिषेक और काशीनाथ, कैलाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। यह भी पढ़ें- मेड़बंदी के पत्थर को तोड़ा, चार पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...