वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 3 -- यूपी के गोरखपुर में राजघाट क्षेत्र के खोखरटोला में जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार को हुए विवाद में आरोपित सपा नेता जफर अमीन डक्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं, सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। दरअसल, मंगलवार को सपा नेता जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों और शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ खोखरटोला में पहुंचे और जमीन पर लगे टिनशेड व पाइप को हटाने लगे। महिलाओं के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और नोकझोंक हो गई। मामले में खोखरटोला निवासी शहाना खातून की तहरीर पर देर रात राजघाट पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू, शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य के खिलाफ जमीन पर कब्जे का प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरो...