मैनपुरी, अप्रैल 30 -- नगर पंचायत की वेशकीमती जमीन को अभिलेखों में फर्जीवाड़ा करके अपने नाम करवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत की ओर से इस संबंध में 30 जनवरी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जांच के बाद पुलिस ने शिकायत सही पायी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 30 जनवरी को नगर पंचायत कुसमरा के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि सुरेंद्र सिंह पुत्र रसाल सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र मेहरबान सिंह निवासी उजागरपुर कुसमरा ने नगर पंचायत के गाटा संख्या 1311 और 1312 पर कब्जा करने के लिए अभिलेखों में हेरफेर करवाया और इसे अपना बताना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने वाला आरोपी गिरफ्तार नगर पंचायत ने इस जमीन पर बारातघर का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.