हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर एक युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवती के साथ अभद्रता की, कपड़े फाड़ने का प्रयास किया और जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली ज्वालापुर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक वाल्मीकि बस्ती पुल जटवाड़ा ज्वालापुर निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह अपनी मां सरोज और मौसी राज्जो के साथ ननिहाल में रहती है। उसके पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने के आरोप में युवती से मारपीट और छेड़छाड़ युवती का आरोप है कि ननिहाल की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पड़ोसी आत्माराम, राम क...