नोएडा, जून 17 -- दादरी, ब्रिजेश कुमार। मेवतियान मोहल्ले में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में एक पक्ष ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यूनुस खान ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की घर के पास जमीन है। इस जमीन को लेकर उनके परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है। प्रशासन से शिकायत करने पर जमीन की नापतोल की गई और उन्होंने उस पर कब्जा ले लिया। आरोपी पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने के लिए उनके द्वारा बनवाई गई बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया और विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू, सुहेल, सरफराज और मीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जां...