अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के ग्राम सभा थिकालना में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर जमीन कब्जाने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गांव के नन्दन सिंह राणा ने डीएम को शिकायती पत्र भेज आरोप लगाया कि शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोग अचानक मौके पर पहुंचे और चौकीदार को अगवा कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। खेत की घेराबंदी में लगे कांटेदार तार काटकर वाहनों में भर लिए और वहां बने शौचालय को भी ध्वस्त कर दिया। कहा कि अज्ञात लोगों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने की भी धमकी दी है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.