नैनीताल, अप्रैल 28 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बाड़ पट्टी तहसील व जिला नैनीताल निवासी मोहन सिंह किरौला ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन और मकान पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि संबंधित लोग बार-बार उसकी जमीन पर पहुंचकर तोड़फोड़ करते हैं और वहां रखा लकड़ी समेत अन्य सामान भी उठा ले गए हैं। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...