फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- कायमगंज, संवाददाता । तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान की अध्यक्षता सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने की। इस दौरान विधायक डॉक्टर सुरभि भी फरियादियों से रूबरू हुई। फरियादियों में अचरिया वाकरपुर निवासी विनय ने फरियाद की दबंगों ने उसके खेत की मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिला ली है। कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कंपिल क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी आशा देवी ने प्रार्थना पत्र दिया और कहा एक महिला लेखपाल हर कार्य के रुपए मांगती है। और कई वर्षों से एक ही तहसील में कार्यरत है। सिनौली गांव के राजकुमार ने अपनी जमीन पर कब्जा करने वालों की शिकायत की। यह भी पढ़ें- लेखपाल ने मेड़बन्दी-समतलीकरण की लगाई भ्रामक रिपोर्ट कंपिल के बिल्सडी गांव निवासी विपिन कुमार ने उसकी जमीन पर कब्जा करने वालों की शिकायत की। क्षेत्र के...