औरैया, अप्रैल 18 -- बिधूना। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जमीन कब्जा, जल निकासी और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों की भरमार रही। फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें कई मामलों में लंबे समय से सुनवाई न होने की शिकायत सामने आई। समाधान दिवस में कुल 187 शिकायतें आईं, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपा गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर आमजन की शिकायतें सुनें और उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। यह भी पढ़ें- तहसील समाधान दिवस में निपटे पांच मामले यह भी पढ़ें- तहसील समाधान दिवस में निपटे पां...