फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा दानवीर भामाशाह के पार्क व प्रतिमा स्थापित करने के लिए इसाईनपुरवा के सभासद सुनील गुप्ता द्वारा स्थान चिंहित कराए जाने पर पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता की अगवई में परिषद के पदाधिकारी सभासद के आवास पहुंचे, जहां मिष्ठान खिलाने के साथ ही माल्यार्पण व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से दानवीर भामाशाह की प्रतिमा व पार्क के लिए सभासद ने अपने वार्ड में स्थित देवीगंज ओवरब्रिज के नीचे जमीन आवंटित कराई है वह प्रसंशनीय है। यहां जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, संजय गुप्ता, ब्रजेश सोनी, नारायण बाबू गुप्ता, विनायक संतोष गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, सौनक गुप्ता, अमित गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि मौजू...