बोकारो, मई 8 -- चास प्रतिनिधि। चास में जमीन नही मिल पाने के कारण पावर ग्रीड हाउस निर्माण कार्य बिजली विभाग की स्वीकृति के बावजूद लटका है। जबकि करीब एक साल से बिजली विभाग आईटीआई मोड़, पिंड्राजोरा सहित सटे क्षेत्रों में ग्रीड निर्माण को लेकर जमीन तलाश रही है। इस बाबत विभाग के ईई ने बताया कि लगभग 10 एकड़ जमीन पर नया 132/33 केवी का पावर ग्रिड सब-स्टेशन बनेगा। इससे चास, चिराचास, चंदनकियारी व पेटरवार के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व कटौती से निजात मिलेगी। साथ ही सभी नये सब स्टेशनों पर आवश्यकता अनुसार पावर दी जा सकेगी। इससे विभाग की डीवीसी से निर्भरता भी कम होते हुए स्थित बिजली आपूर्ति किया जा सकेगा। नये ग्रिड से 220 केवी की अलग लाइन :योजना को लेकर उच्च स्तरीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। नय...