मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। मीनापुर-टेंगराहां पथ के लिए अर्जित जमीन के रैयतों को मुआवजा भुगतान की कवायद की जा रही है। पथ प्रमंडल विभाग-दो के कार्यपालक अभियंता ने इसको लेकर मुख्यालय को अधियाचना भेजी है। बताया कि उक्त पथ के लिए पूर्व में अलग-अलग मौजा में जमीन अधिग्रहण के बाद रैयतों को भुगतान किया जा चुकी है। सिर्फ मौजा गुरगावां ही शेष है। यहां मुआवजा भुगतान पर चार करोड़ 57 लाख 78 हजार 925 रुपये खर्च होंगे। उक्त अधियाचना पर गौर करते हुए राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। कार्यपालक अभियंता ने इसकी जानकारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भी दी है। राशि उपलब्ध होने के बाद उक्त मौजा में शिविर लगाकर भुगतान किया जाएगा। इसके लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से तिथि और स्थल का ब्योरा जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.