बोकारो, अप्रैल 3 -- शहीद प्रेम प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से शुक्रवार को सेक्टर-11 में शहीद प्रेम प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का विधि-विधान के साथ अनावरण किया गया। जबकि 3 अप्रैल 2025 को आंदोलन के दौरान सीआईएसएफ के लाठीचार्ज में प्रेम प्रसाद की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें शहीद का दर्जा देते हुए लगातार सम्मान दिया जा रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद की मां गोमती देवी सहित पूरे परिवार ने भाग लिया। इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया गया। कार्यक्रम में पूजा-पाठ के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रहे। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री सोरेन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.