प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक संगठन) ने जिलाधिकारी व 16 विभागीय अधिकारियों के साथ बुधवार को संगम सभागार में बैठक की। संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाले किसानों ने सोरांव में औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण रोकने की मांग की। बैठक में संगठन के सदस्यों ने आवास विकास परिषद की ओर से टिकरी व अन्य गांवों में जबरन भूमि अधिग्रहण करने का आरोप लगाने के साथ चकबंदी विभाग की ओर से किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। इसी प्रकार फूलपुर में खेती की जमीन से 33 केवी की लाइन बिछाने की शिकायत की गई। संगठन की ओर से बैठक में छुट्टा पशुओं से फसल को नुकसान, आवारा बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की गई। इनके अलावा आलू का रेट बढ़ाने, सीएससी में फर्जी मे़डिकल रिपोर्ट बनाने का काम रोकने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.