जमीन अधिग्रहण की समीक्षा करेंगे प्रमंडलीय आयुक्त
पटना, जून 17 -- राज्य में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए चल रही भू-अर्जन प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। इस दौरान उन्होंने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को अपने प्रमंडल के भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया समीक्षा बैठक में जिलों में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति, लंबित मामलों, मुआवजा भुगतान तथा अन्य प्रक्रियात्मक पहलुओं का आकलन किया गया। मंत्री डॉ. जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास परियोजनाओं में भूमि उपलब्धता से संबंधित बाधा को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए ताकि परियोजनाओं का कार्य समय पर पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि जहां कुछ भी दिक्कत हो, वहां टीम भावना से काम कर समयबद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.