चंदौली, अप्रैल 20 -- सैयदराजा। सैयदराजा में नेशनल हाईवे के निकट बहुउद्देशीय हब का निर्माण होना है। इस परियोजना के लिए फुटिया, जेठमलपुर, बगही कुम्हापुर, सुंडेहरा आदि गांवों के दर्जनों किसानों की जमीनें अधिग्रहित होनी है। इस दौरान रविवार को जेठमलपुर के पास एक लान में एकत्र फुटियां, जेठमलपुर तथा बगही कुम्हापुर के किसानों ने एक स्वर में परियोजना के लिए जमीन देने से मना कर दिया। किसानों का कहना है उक्त जमीनें उनके जीवन का आधार हैं, भूमि का अधिग्रहण होने के बाद वे भूमिहीन हो जाएंगे। इसमें अवधेश मौर्य, हरिनरायन यादव, वहाब अंसारी, हरदेव यादव, तबराक अली, विनोद मौर्य, आनंद चौहान, समीम राईन, गुड्डू सिंह, अब्बास, बदउद्दीन राईन, हाफिज रहीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.