हरदोई, मई 2 -- बिलग्राम। तहसील बिलग्राम में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनता की समस्याएं सुनीं। उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने भूमि संबंधी विवादों को प्राथमिकता से और गुणवत्ता के साथ निपटाने पर जोर दिया। सरकारी व किसानों की जमीनों पर कब्जे के मामले में फौरन कार्रवाई के लिए कहा। समाधान दिवस में कुल 115 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर 60 का निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक शिकायतें भूमि पैमाइश और अवैध कब्जों से संबंधित थीं। डीएम ने इन मामलों के शीघ्र समाधान के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गर्मी के मद्देनजर डीएम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.