जमीनों के रिकार्ड बदल करोड़ों में बेचने में ईडी ने नवीन मित्तल दबोचा
देहरादून, सितम्बर 7 -- ईडी देहरादून ने चर्चित रजिस्ट्री घपले और मनी लांड्रिंग मामले में मास्टरमाइंड नवीन कुमार मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। तीन सितंबर को पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देहरादून स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे पांच दिनों की ईडी रिमांड पर भेजा गया है। रजिस्ट्री घपले में तीन साले पहले राज्य में कई मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने फर्जी जमीन रिकॉर्ड तैयार करने और जमीनों की अवैध बिक्री के मामले में जांच के बाद कई चार्जशीट दाखिल की थीं। इनमें दो चार्जशीट में नवीन कुमार मित्तल को मुख्य आरोपी और फर्जीवाड़े का मुख्य लाभार्थी बनाया गया। इस आधार ईडी की जांच शुरू हुई थी।
जांच के तथ्यों ईडी की जांच में सामने आया कि नवीन मित्तल ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपने सह-आरोपी को जमीन का असली मालिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.