प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- कुंडा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के महासचिव कमलाकांत शुक्ल की अगुवाई में मंगलवार को इलाके के किसान यूनियन के लोगों ने समस्याओं को लेकर पंचवटी में बैठक की। बैठक के बाद कुंडा इलाके के कई गांवों में तालाबी आराजी, परती जमीनों पर कब्जा, चकमार्गों पर अतिक्रमण, भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम के नाम तैयार ज्ञापन नायब तहसीलदार को देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संतोष कुमार तिवारी, देवी प्रसाद, मनोज यादव, कलावती, हरी प्रसाद, लल्लू राम यादव, सुशील कुमार, विनोद कुमार, राजकुमारी, पूनम पटेल, नीलम साहू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...