रोहित मिश्र, जुलाई 5 -- UP Politics : भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय लखनऊ प्रवास पर पहुंचे नितिन नवीन यूपी की जमीनी हकीकत की थाह ले रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी मैराथन बैठकों के जरिये चुनावी शंखनाद कर दिया। वहीं अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को भी दिन भर उनकी यूपी के बड़े नेताओं से अलग-अलग मुलाकातें होनी हैं। वह दोनों डिप्टी सीएम और एनडीए के नेताओं संग बैठक करने के साथ ही 2027 के रण में जुटने वाले शक्ति संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपने दौरे के पहले दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों में उन सभी खामियों को दूर करने की नसीहत दी, जिनसे 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान हुआ था। नितिन नवीन ने शनिवार को उन्हीं खामियों को दूर करके 2027 में जीत क...