उरई, मई 6 -- कोंच। संवाददाता भाजपा मंडल कोंच की कार्यसमिति बैठक रामगंज स्थित केशव भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बूथ कमेटियों की समीक्षा पर जोर दिया गया। इसके पहले अतिथि मंडल प्रभारी ब्रजभूषण सिंह, बूथ सत्यापन प्रभारी दयाशंकर, जिला मंत्री अमित निरंजन, धीरज बाथम, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने प्रत्येक बूथ की स्थिति का आकलन करते हुए यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि संगठन की पकड़ हर स्तर पर मजबूत बनी रहे। जिन बूथों पर अध्यक्ष निष्क्रिय पाए गए, वहां नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.