जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना मकसद : जरिता
प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सृजन अभियान की पर्यवेक्षक जरिता लतफलांग ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी का संगठनात्मक पुनर्गठन कर उसे बूथ, वार्ड से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। बुधवार को नूरुल्लाह रोड स्थित गेस्ट हाउस में शहर पश्चिम के पदाधिकारियों, वार्ड और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन में विकेंद्रीकरण और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने की। संचालन पूर्व प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने किया। इस दौरान तस्लीमुद्दीन, विजय मिश्रा, मुमताज अंसारी, हरिकेश त्रिपाठी, अरशद अली, अनूप त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, शशि प्रकाश, शाह नवाज कुरैशी, दीपचंद शर्मा, अफरोज अहमद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.