सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरावगी टोला में रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि सगे भाई ने अपनी पत्नी और सास के साथ मिलकर छोटे भाई के घर का ताला तोड़ दिया और विरोध करने पर दंपती पर बांके व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उत्तम कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके बडे भाई मयंक कुमार गुप्ता, भाभी रुचि बरनवाल, सास उर्मिला बरनवाल और सुधा गुप्ता उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने जबरन किचन का ताला तोड़ दिया और पानी भरने व जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उत्तम कुमार और उनकी पत्नी आकांक्षा गुप्ता पर लाठी-डंडों व लात-घूसों और बांके से हमला कर घ...