जमीनी विवाद में लाठी से हमला, एक घायल
गोरखपुर, जून 11 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बान गांव के टोला जलार में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर लाठी से हमला कर दिया गया। पीड़ित रामहरख की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामहरख ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे गांव के शैलेन्द्र ने पीछे से आकर उन पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.