जमीनी विवाद में युवक पर फायरिंग, अगवा कर की मारपीट
सुल्तानपुर, जून 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जमीन के एग्रीमेंट के बाद सौदे को लेकर हुए विवाद में एक युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कौशलेन्द्र उर्फ पिंटू पुत्र फतेह बहादुर निवासी मोहल्ला बभनईया पूरब, नगर पंचायत दोस्तपुर की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, उसने अखंडनगर रोड स्थित ब्लॉक चौराहे के पास शांति देवी पत्नी महेंद्र यादव से एक जमीन का एग्रीमेंट कराया था, जिसके एवज में तीन लाख रुपये चेक तथा ढाई लाख रुपये नकद दिए थे। उसका कहना है कि बाद में शांति देवी और उनके परिजन एग्रीमेंट निरस्त कराने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी कर इकरारनामा के नाम पर ठगीघटना का विवरण बुधवार शाम वह अपनी बाग में स्थित मंदिर पर पूजा करने गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.