जमीनी विवाद में युवक को मारी तीन गोलियां
कौशाम्बी, जून 13 -- एयरपोर्ट थाने के देवघाट गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक ने छह नामजद आरोपितों समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देवघाट गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र बनारसी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने पैतृक खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। खेत में रखे भूसे को लेकर कहासुनी होने के बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उन पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से विनोद सिंह मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद उनके भाई ने उन्हें तत्काल पुलिस चौकी पहुंचाया, जहां से सूचना मिलने पर एम्बुलेंस से उपचार के लिए पहले काल्विन अस्पताल और फिर सीएचसी भगवतपुर ले जाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.