बनासकांठा, अगस्त 26 -- गुजरात के बनासकांठा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक लड़के को पहले किडनैप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। युवक की हत्या का आरोप गांव के ही एक शख्स पर है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद और परिवार पर जादू-टोना करने के शक में युवक की हत्या की गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि केवलजी ठाकोर नाम का एक युवक रविवार को लापता हो गया था। इस मामले में जानकारी सामने आई कि आरोपी सावनजी ठाकोर, लापता लड़के के पिता अरविंद जी ठाकोर पर गांव में जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होता रहता था। आरोपी को शक था कि अरविंदजी ठाकोर के घरवाले उसके परिजनों पर जादू-टोना भी कर रहे थे।आरोपी ने कबूला जुर्म पुलिस ने बताया कि इसी शक और विवाद के चलते आरोपी सावनजी ठाकोर ने पहले ...