देवरिया, अप्रैल 29 -- बंजरिया बाजार,(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। जमीनी विवाद में मारपीट में घायल महिलाएं न्याय को भटक रही हैं। घटना के बाद से पीड़ित महिलाएं थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक लगातार चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा टोला में जमीनी विवाद ने में 21 अप्रैल को दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपितों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान असरुन पत्नी अनवर, उनकी पुत्री बुशरा सहित अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- घर में कैद करने व मारपीट की पुलिस से शिकायत सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन पीड़ितों के मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दो लोगो...