मथुरा, मई 24 -- थाना रिफाइनरी के अंतर्गत गांव समसपुर के समीप शुक्रवार देर रात जमीनी बंटवारे के विवाद को लेकर परिवार के लोगों में मारपीट कर फायरिंग हो गयी। इससे छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे गांव समसपुर, रिफाइनरी में गांव निवासी विष्णु और लक्ष्मण पक्ष में जमीनी बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गयी थी। देखते ही देखते गाली गलौज के साथ ही जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान तमंचे से की फायरिंग से बांह में छर्रे लगने से विष्णु घायल हो गया। गांव में देर रात मारपीट फायरिंग के चलते लोगों में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ले घायल को उपचार को भेज मेडिकल कराया। इस मामले में पीड़ित ...