फतेहपुर, जून 23 -- खागा। कोतवाली अंतर्गत उकाथू गांव में जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित राजेश सिंह पुत्र राममनोहर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 21 जून को दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपनी खरीदी हुई जमीन पर निर्माण की बात कर रहे थे तभी गांव के ही वृजेन्द्र सिंह पुत्र रामशंकर ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे राजेश के सिर पर गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में युवक की पिटाई, तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...