चंदौली, दिसम्बर 29 -- कमालपुर। सकलडीहा थाना क्षेत्र के खोर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान प्रथम पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में 60 वर्षीय राम भजन और उनके 40 वर्षीय पुत्र अपरबल को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अपरबल ने इस संबंध में सकलडीहा पुलिस को लिखित तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस घटना स्थल की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.