जमीनी विवाद में मारपीट, दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज
सुल्तानपुर, जून 11 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर बालचंद्रपट्टी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में एक व्यक्ति ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। गांव निवासी फागू के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे वह पैदल गांव के चौराहे की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रामगोपाल, रामप्रीत, हवलदार, आलोक, अर्पित, चन्द्रशेखर, अमन, अनिकेत, दीपू तथा रजनीश ने उन्हें रोक लिया और जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और दोबारा गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने सभी को डांट-फटकार कर मौके से हटाया। आरोप है कि जाते समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.