जमीनी विवाद में मारपीट, तीन आरोपित गिरफ्तार
सासाराम, मई 26 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चांदी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनजी सिंह व अखिलेश सिंह में बंटवारे के मुद्दे पर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में मारपीट, तीन आरोपित गिरफ्तार यह भी पढ़ें- जमीन की रंजिश में हुई मारपीट, पांच लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.