जमीनी विवाद में मारपीट, चार पर केस
गोरखपुर, मई 12 -- गोला। क्षेत्र के केशवापार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित अनिल यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अनिल यादव ने आरोप लगाया कि गांव के ही सुनील यादव, शैलेन्द्र, इंद्रावती और नीलम जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके भाई राजकुमार, बहन प्रियंका समेत मीना और यशोदा को भी पीटा गया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- नाली विवाद को लेकर मारपीट, चार पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, दी तहरीर यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में घर में घुसकर पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.