कन्नौज, जनवरी 24 -- छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के कुडऱा गांव निवासी श्यामादेवी पत्नी रमेशचंद्र ने गांव के ही राजपाल व सुल्तान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उक्त लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर पिता पुत्रों ने गालीगलौज कर उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...