गोरखपुर, फरवरी 18 -- कैम्पियरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सूरस के भरवल टोला में ज़मीनी विवाद को लेकर दबंगों ने महिला, उसके बेटे और गर्भवती बहू से मारपीट कर दी। पीड़िता वनदेवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी की शाम पड़ोसी अमरजीत, रामप्रवेश और बहादुर यादव दीवार तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। छह माह की गर्भवती बहू शीला को धक्का देकर घायल कर दिया। बचाव में आए बेटे जितेन्द्र को भी पीटा गया। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.