जमीनी विवाद में महिला पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पट्टीदारों ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बसावन बनकट (पूरे बड़का मदरहा) निवासी नीलम देवी शनिवार सुबह करीब सात बजे अपनी जमीन पर पशुओं को चारा खिलाने के लिए नाद की मरम्मत कर रही थीं। इसी दौरान पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर उनके पट्टीदार धनीराम, उनकी पत्नी धनपता, मुकेश की पत्नी रूपा तथा उमेश वहां पहुंच गए। पीड़िता का आरोप है कि चारों लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और बाल पकड़कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.