कन्नौज, फरवरी 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में महिला व बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट के दौरान किसी ग्रामीण द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि आपका अपना हिंदुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र के नादेमऊ चौकी के गांव किशई जगदीशपुर गांव में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव के सत्यवीर सिंह पुत्र साहब सिंह का अपने भाई रामशंकर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर दोनों भाइयों के बीच इसी को लेकर गालीगलौज शुरू हो गया। रामशंकर ने घर के लोगों के साथ मिलकर सत्यवीर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। देखते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.