जमीनी विवाद में प्रधान समेत चार पर जानलेवा हमले का आरोप
कन्नौज, अप्रैल 3 -- तालग्राम, संवाददाता। खेत के जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। खेत का समतलीकरण करा रहे किसान और उसके भाई पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों घायल हो गए। थाना क्षेत्र के अमोलर चौकी अंतर्गत बरियापुरवा निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह मवई गांव के पास अपनी पैतृक जमीन का ट्रैक्टर से समतलीकरण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गदौरा पंचायत के प्रधान अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे विजय प्रताप सिंह और उनके भाई घायल हो गए। पीड़ित ने किसी तरह जान बचाकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस को देख आरोपित जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.