गोरखपुर, अप्रैल 17 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 बेलौहा गांव में जमीन के विवाद में पीआरवी जवान पर हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दो आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे बेलौहा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना पर पीआरबी पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाने ले जा रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के दो लोगों ने अचानक पीआरबी जवान पर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया।घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घायल जवान की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने विजय पासवान और उसकी मां के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी कैंपि...