कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव में जमीनी रंजिश के चलते पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पहाड़पुर कोदन निवासी निर्मला देवी ने बताया कि पड़ोसियों से उसके परिवार की जमीन विवाद है। इसे लेकर 13 दिसंबर की दोपहर वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से बेटे श्रीचंद्र की पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति हरिश्चंद्र व बेटी को भी पीटा। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। पिटाई से घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। श्रीचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की शिकायत पर आरोपी मूलचंद्र, उसके बेटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.