शाहजहांपुर, मार्च 31 -- सिंधौली। थाना क्षेत्र के मुड़िया मोड़ के पास जमीनी विवाद की पंचायत के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के नेताओं के साथ अभद्रता और धमकी का मामला सामने आया। बाद में दोनों पक्षो में समझौता हो गया। भाकियू (राष्ट्रीयतावादी) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनेश्वर दयाल कठेरिया अपने साथियों के साथ सुखवंत सिंह के जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए ढकिया हमीद नगर पहुंचे थे। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, वही दुसरे पक्ष ने किसान नेताओं से पुछा तुम किस हैसियत से यहां आए हो जिसके बाद मामला बिगड़ गया।स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और किसी तरह विवाद को बढ़ने से रोका।कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया जगह को लेकर विवाद था दोनों पक्षों ...