जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, असलहा लहराने का वीडियो वायरल
गोरखपुर, मार्च 13 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्टौली खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष द्वारा असलहा लहराते हुए जान-माल की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार बिस्टौली खुर्द निवासी राधेश्याम जायसवाल और जवाहर जायसवाल का गांव के ही जयराम यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे राधेश्याम विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराने लगे। जानकारी होने पर जयराम यादव पक्ष मौके पर पहुंच गया और निर्माण कार्य रुकवाने लगे। आरोप है कि इस दौरान सच्चिदानंद यादव पुत्र जयराम यादव बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गया और जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.