अमरोहा, अप्रैल 29 -- जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। धारदार हथियार चले। एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। क्षेत्र के गांव कटाई निवासी अजर खां व मजल खां के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार शाम मजल खां अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अजर खां उनके खेत में ट्रैक्टर निकालने लगा। मजल खां ने अपने खेत में ट्रैक्टर निकालने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। जिसके बाद दोनों परिवार आमने सामने आ गए। मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद अजर खां ने अपने साथियों के साथ मजल खां व उसके परिवार के लोगों पर ह...