फिरोजाबाद, मई 2 -- नारखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई महिलाओं को भी पीटा, जिससे पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव भोड़ेला निवासी सचिन का दूसरे पक्ष से जमीनी विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार शाम को सचिन अपने मकान के गेट पर बैठा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए और विवाद होने लगा। एक युवक ने सचिन के गाल पर तमाचा जड़ दिया। इसके बाद अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। तीन लोगों ने सचिन के हाथ-पैर और पीठ पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए।यह देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। शोर की आवाज सुनकर सचिन पक्ष की महिलाएं भी आ गईं और बीच बचाव करने लगीं। हाथ-पैर में चोट लगने से अशोक कुमार, तनुजा देवी, गौरव और संज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.