कन्नौज, अप्रैल 6 -- जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के नगला मधई निवासी अंजली पत्नी सतीश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार शाम जमीनी विवाद के चलते गांव के ही बलवंत सिंह, उनकी पत्नी कुसुमा, तथा सोनू और छोटू पुत्र दान सहाय ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके पति सतीश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम भिजवाया। वहीं पीड़िता की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.